दिव्यांग

जो 'आँखों' से है 'दिव्यांग'
लोग उन्हें 'अँधा' कहते हैं
शुक्र है भगवान का
पाप की दुनिया नहीं देख सकते हैं 

जो 'पैरों' से है 'दिव्यांग'
लोग उन्हें 'लंगड़ा' कहते हैं
शुक्र है भगवान का
पैसों के पीछे नहीं दौड़ सकते हैं 

जो 'कानों' से है 'दिव्यांग'
लोग उन्हें 'बहरा' कहते हैं
शुक्र है भगवान का
अपशब्द और निंदा नहीं सुन सकते हैं

जो 'ज़ुबान' से है 'दिव्यांग'
लोग उन्हें 'गूँगा' कहते हैं
शुक्र है भगवान का
मिथ्या नहीं कह सकते हैं   

जो 'दिमाग' से है 'दिव्यांग'
लोग उन्हें 'पागल' कहते हैं
शुक्र है भगवान का
किसी पाप का हिस्सा नहीं हो सकते हैं।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.