दिव्य ज़मीन है दिव्य आसमान
हिमाचल प्रदेश है देवभूमि महान
हिमाचल प्रदेश है मेरी शान
आओ चलें हम ऊना वाली देवी के धाम
जहाँ दिव्य है दिन और दिव्य है शाम
यहाँ माता सति के चरणों का है बखान
आओ करें हम देवी चिंतपूर्णी का ध्यान
आओ चलें हम बिलासपुर वाली देवी के धाम
आओ चलें हम बिलासपुर वाली देवी के धाम
जहाँ बनेंगे भक्तों, सभी बिगड़े काम
यहाँ माता सति के नैनों का है बखान
आओ भक्तों हम नैना देवी का करें ध्यान
आओ चलें हम काँगड़ा वाली देवी के धाम
जहाँ पे भक्तों ऊँचा होता है नाम
यहाँ माता के वक्षों का है बखान
आओ भक्तों हम ब्रजेश्वरी देवी का करें ध्यान
आओ बढ़ें हम काँगड़ा के ही एक धाम
जहाँ प्रचलित है ध्यानु भक्त का नाम
यहाँ माता की ज्योतियों का है बखान
आओ भक्तों हम ज्वालाजी का करें ध्यान
आओ बढ़ें हम काँगड़ा के एक और धाम
जहाँ माता ने चण्ड-मुण्ड पहुँचाए यम-धाम
यहाँ माता के रूद्र-रूप का है बखान
आओ भक्तों हम चामुण्डा देवी का करें ध्यान
दिव्य ज़मीन है दिव्य आसमान
हिमाचल प्रदेश है मेरी शान
