जन्म मरण का खेल

जन्म मरण का खेल है ये तो, जन्म मरण का खेल,

खाता न ये मेल है ये तो, जन्म मरण का खेल है,


रिश्तों की बढ़ती रेल है ये तो

जन्म मरण का खेल है,

आज्ञाओं की बड़ी जेल है ये तो

जन्म मरण का खेल है।

 

जन्म मरण का खेल है ये तो, जन्म मरण का खेल ,

खाता न ये मेल है, ये तो जन्म मरण का खेल है,



धर्म यहाँ बेमेल हैं ये तो

जन्म मरण का खेल है,

जातियों की जैसे सेल है ये तो

जन्म मरण का खेल है।

 

जन्म मरण का खेल है ये तो, जन्म मरण का खेल ,

खाता न ये मेल है, ये तो जन्म मरण का खेल है,

 

ज़िम्मेदारियों में नकेल है ये तो

जन्म मरण का खेल है,

साँसें यहाँ रखेल हैं ये तो

जन्म मरण का खेल है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.