हिंदी को मत भूलो भाई

देखो सुन लो ये सच्चाई 
हिंदी को मत भूलो भाई,

संस्कृत की बेटी है हिंदी,
भारतमाता की ये बिंदी,
राजभाषा कहलाती हिंदी,
राष्ट्रभाषा कहलाती हिंदी। 

'पंत' और 'बच्चन' थे अनुयायी, 
हिंदी में थी संरचना भाई,
जबसे है अंग्रेजी आई, 
हिंदी हुई बेगानी भाई।

देखो सुन लो ये सच्चाई 
हिंदी को मत भूलो भाई। 

सरल, सभ्य और मीठी है हिंदी,
वन में खिले फूल हैं हिंदी,
नदियों की कलकल है हिंदी,
हिमालयों का ताज है हिंदी। 

देखो सुन लो ये सच्चाई 
हिंदी को मत भूलो भाई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.